Posts

Showing posts from July 20, 2020

About Ayurveda and some benefit from it

Image
आयुर्वेद आयुर्वेद  ( आयुः + वेद  =  आयुर्वेद )   विश्व की प्राचीनतम चिकित्सा प्रणालियों में से एक है। यह   विज्ञान ,  कला  और दर्शन  का मिश्रण है। ‘आयुर्वेद’ नाम का अर्थ है , ‘ जीवन से सम्बन्धित ज्ञान’। आयुर्वेद ,  भारतीय आयुर्विज्ञान है। आयुर्विज्ञान ,  विज्ञान की वह शाखा है जिसका सम्बन्ध मानव शरीर को निरोग रखने ,  रोग हो जाने पर रोग से मुक्त करने अथवा उसका शमन करने तथा आयु बढ़ाने से है। हिताहितं सुखं दुःखमायुस्तस्य हिताहितम्। मानं च तच्च यत्रोक्तमायुर्वेदः स उच्यते॥  -( चरक संहिता  १/४० ) आयुर्वेद के ग्रन्थ तीन दोषों ( त्रिदोष = वात , पित्त , कफ ) के असंतुलन को   रोग   का कारण मानते हैं और समदोष की स्थिति को आरोग्य। इसी प्रकार सम्पूर्ण आयुर्वैदिक चिकित्सा के आठ अंग माने गए हैं (अष्टांग वैद्यक) , ये आठ अंग ये हैं- कायचिकित्सा , शल्यतन्त्र , शालक्यतन्त्र , कौमारभृत्य , अगदतन्त्र , भूतविद्या , रसायनतन्त्र और वाजीकरण।         आयुर्वेद क्या है ? | What is Ayurveda? आयुर्वेद प्राचीन भारतीय प्राकृतिक और समग्र वैद्यक-शास्र चिकित्सा पद्धति है। जब आयुर्वेद का संस्कृत से अनुवाद करे