Are you worried about your yellowish teeth?? Don’t be , please read below to know how to get rid of this naturally..

दांतो का पीलापन आज के समय में एक आम समस्या है। पिले दांतो के कारण न सिर्फ चेहरे की खूबसूरती प्रभावित होती है बल्कि आत्मविश्वास में भी कमी आ जाती है। दांतो के प्रति बरती जाने वाली लापरवाही भी कई बिमारियों को आमंत्रित करती है। 

दांतो की नियमित सफाई न करना पीलेपन का कारण हो। विटामिन डी की कमी भी दांतो की चमक ख़तम कर देती हैं। 


कारण 

  • तम्बाकू, गुटका, शराब, आदि के ज्यादा सेवन से दांत पिले हो सकते है। 
  • कुछ लोगो में उम्र बढ़ने के साथ साथ दांतो पे ब्लैक परत चढ़ती जाती हैं। इससे दांत भी पिले दिखने लगते है। 
  • ज्यादा मात्रा में चाय, काफी और कोल्ड ड्रिंक का करने से भी दांत पिले होते है। 
  • देश के कई शहरों में पानी में फ्लोराइड की मात्रा अधिक होने के कारण दातो का रंग बदरंग हो जाते है। उनमे ऊपर पिले और सफ़ेद चकते दिखाई देने लगतें हैं। 

           

लक्षण 

पीले दाँत 

आयुर्वेदिक उपचार 

बेकिंग सोडा :

बेकिंग सोडा दांतो को सफ़ेद बनाने का सबसे आसान तरीका हैं। यह दांतो से प्लाक को ख़तम करके दांतो की सफेदी और चमक बनाये रखता हैं। 

कैसे उपयोग करें :

रोज ब्रश समय अपने पेस्ट में थोड़ा सा बेकिंग पाउडर डालें और ब्रश करें। इससे दांतो की सफेदी लौट आएगी 

एक कप पानी में बेकिंग सोडा और हायड्रोजन पेरोक्साइड मिलकर माउथ वाश की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। 

संतरे का छिलका :

संतरे के छिलके से रोज दांत की सफाई करने से कुछ ही दिनों में पिले दांत चमकने लगेंगे 

कैसे उपयोग करें

रोज रात को सोते समय संतरे के छिलके को दांतो पे रगड़े। संतरे के छिलके में विटामिन सी और कैल्सियम होता है जो दांतो की मज़बूती और चमक बनाये रखता हैं। 

स्टॉबेर्री :

स्टॉबेर्री में भी विटामिन सी की प्रचुर मात्रा होती हैं जो दांतो को सफ़ेद बनाये रखने में सहायक होता है। 

कैसे उपयोग करें

स्टॉबेर्री के कुछ टुकड़े को पीसकर, इस लेप को दांतो पे लगा कर मालिश करें। इसे दिन में दो बार करने से कुछ ही दिनों में पीले दांत सफ़ेद है।

बेकिंग सोडा और स्टॉबेर्री के पल्प को मिलकर भी दांतो पे रगड़ने से दांत कुछ दिनों में सफ़ेद होने लगते है। 

निम्बू 

निम्बू के प्राकृतिक ब्लीचिंग गुण दांतो पर भी असर दिखते है। पीले दांतो के लिए निम्बू के छिलको को दांतो पे रगड़ा जा सकता हैं या निम्बू के पानी से गरारे भी किये सकते है। 

कैसे उपयोग करें

निम्बू के साथ नमक मिलाकर दांतो की मसाज करें। तथा दो हफ्तों तक रोज़ाना दो बार करने से दांत चमकने लगेंगे।


नमक 

नमक को पुराने समय से ही दांतो की सफाई के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है यह दांतो के खोये मिनरल्स लौटता है जिससे दांतो का सफ़ेद रंग बना रहता है। 

कैसे उपयोग करें

रोज सुबह टूथपेस्ट की तरह नमक को दांतो के सफाई के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। नमक को चारकोल में मिलकर भी दांतो की सफाई की जा सकती है जिससे दांत सफ़ेद होते है। नमक और बेकिंग सोडा मिलकर भी मंजन तैयार की जा सकती हैं। 

तुलसी 

तुलसी में दांतो को सफ़ेद बनाने वाला गुण है। इसके साथ ही तुलसी पायरिया आदि से भी दांतो की सुरक्षा करता है।  

कैसे उपयोग करें

तुलसी के पत्तो  सुखाकर पॉवडर बना लें इस पाउडर को रोज़ाना इस्तेमाल करने वाले टूथपेस्ट में मिलकर सफाई करें। 

तुलसी के पत्तो का पेस्ट बनाकर उसमे सरसो का तेल मिलाएं। इस पेस्ट से दांतो की सफाई करने से बहोत ही फायदा होता हैं। 

बचाव 

  • व्हाइटनर, शाइनर और विशेष केमिकल के ज़रिये दांतो की चमक आसानी से लौटाई जा सकती हैं। 
  • डेंटल ब्लीचिंग से दांतो का पीलापन, पिले लाल धब्बे, गुटका तम्बाकू  आदिके दाग आसानी से हटाए जा है। 
  • पिले दांतो का सफ़ेद करने का घरेलु उपचार बेकिंग सोडा है। गरम पानी में बेकिंग सोडा मिलकर उससे कुल्ला करें। जब मुँह से पानी बाहर निकाले तब अपने दांतो को उंगलियों से रगड़े। इससे दांत चमक जायेंगे। 
  • दांतो को स्वस्थ रखने के लिए फ्लोराइड युक्त टूथपेस्ट और मुलायम ब्रश एक दिन में दो बार ब्रश करने आदत डालें।
  • इसके साथ जीभ की भी सफाई करें। क्योकि बेक्टेरिया यही ज्यादातर पनपते हैं। 
  • दिन में एक बार फ्लाश भी करें। इससे दांतो बिच फॅसे भोजन के टुकड़े भी निकल जाते हैं। 
  • अधिक गर्म चीजे ना खाएँ।

                              

  • ज्यादा कड़क ब्रीशल वाले ब्रश से दांत साफ ना करें।
  • मांशाहारी खाने पर कुल्ला जरूर करें। इससे दांतो में फसे रेशे भी निकल जायेंगे और गंध भी। 
  • दांतो में तकलीफ ना हो तो भी साल में एक बार दांतो चेकअप जरूर करवाए।
  • कुछ भी खाने या पीने के बाद कुल्ला जरूर करें। 
  • ज्यादा पुराना ब्रश दाँतो और मसूड़ों को नुकसान पंहुचा सकता हैं, इसलिए हर तीन महीने में ब्रश बदल लें।        

 


आयुर्वेद से  सम्बंधित  जानकारीयो के लिये Ayurveda for Healthy Living के  साथ जुड़े।

 


Comments

Popular posts from this blog

What We Need to Eat to Control High Blood Pressure

Migraine

Health benefit of Mint/Pudina