Reason, Symptoms and Home Remedy to Get Rid of Acidity

एसिडिटी का कारण

इससे पूर्व यह जान लेते हैं की पेट में एसिडिटी किस वजह से होती हैं पेट में गैस कई कारणों से हो जाती हैं। वो लोग जो ज्यादा मिर्च-मसाले वाला खाना खाते हैंज्यादा शराब ज्यादा शराब पीते हैं उन्हें एसिडिटी की शिकायत ज्यादा होती है। इसके अलावा और भी कई वजहें हैं जिससे एसिडिटी बढ़ती है

1. वक्त पर खाना न खाना

2. ज्यादा घी-तेल और मसाले वाला खाना खाना

3. भोजन करने के बाद दिन में सोना

       

4.खाना पूरी तरह से न पचने के कारण भी पेट में गैस बन जाती हैं

4. अधिक समय तक तनावग्रस्त रहना

5. देर तक भूखे रहना

6. जंक फूड बहुत ज्याद खाना

7. पानी कम पीना

       

एसिडिटी के कुछ लक्षण

1. सीने और छाती में जलन, इससे सीने में दर्द भी रहता है

2. मुंह में खट्टा पानी आना

3. भोजन ठीक से नहीं पचता, इसकी वजह से घबराहट होती है

4. खट्टी डकारें आती हैं

5. गले में जलन-सी महसूस होती है


जब यह तकलीफ बार-बार होती है तो गंभीर समस्या का रूप धारण कर लेती है। एसिडिटी से कई बार रोगी ऐसा महसूस करता है जैसे भोजन उसके गले में आ रहा है या कई बार डकार के साथ खाना मुंह में आ जाता है। रात को सोते समय इस तरह की शिकायत ज्यादा होती है। कई बार एसिडिटी भोजन नली से सांस की नली में भी पहुंच जाता है, जिससे मरीज को दमा या खांसी की तकलीफ भी हो सकती है।

एसिडिटी से निजात पाने के उपाय

पेट में गैस अर्थार्त एसिडिटी होने पर क्या किया जाए पेट की एसिडिटी को दूर करने के लिए हमें किसी डॉक्टर के पास जाने की आवश्यकता नहीं हैं पेट की एसिडिटी का ईलाज हम घर पर ही कर सकते हैं




1. अजवाइन:

अजवाइन पेट के अनेकों रोगों जैसे गैस, कीड़े या फिर एसिडिटी के लिए बेहद अच्छा उपाय है। यदि आपको पेट में दर्द हो रहा है और आपको पता है कि यह एसिडिटी या गैस है तो तुरंत गर्म पानी के साथ एक छोटी चम्मच अजवाइन की ले लीजिये। आपको एसिडिटी और गैस में तुरंत राहत मिल जाएगी। एक चम्मच अजवायन लें, अब एक चम्मच का चौथा भाग निम्बू का रस लें निम्बू के रस को अजवायन के साथ मिलकर चाट लें आपके पेट की गैस में आराम मिलेगा

 

 

2. पुदीना:

पुदीना हमारे पूरे स्वास्थ्य के लिए एक वरदान है। यह लगभग हर बीमारी में किसी न किसी रूप में प्रयोग किया जा सकता है। वहीं पेट की गैस और एसिडिटी और पाचन क्रिया के लिए यह बेहद कारगार औषधि है। यदि आपको पेट में गैस, एसिडिटी जी मचलना या उलटी की समस्या हो तो पुदीने का जूस, इसकी चटनी, काढ़ा या ग्रीन टी के रूप में सेवन किया जा सकता है।


                 


3. नींबू:

आकार में छोटा सा नींबू अलग-अलग गुणों से भरपूर है। यदि किसी को पेट में जलन या गैस महसूस हो रही हो तो नींबू पानी और नींबू की चाय तुरंत राहत देती है।

इसके अलावा यदि किसी को ज्यादा ही परेशानी हो रही हो तो वह एक गिलास पानी में नींबू निचोड़कर, उसमें थोड़ा सा काला नमक, चुटकी भर भुना जीरा, चुटकी भर अजवाइन, 2 चम्मच मिश्री एक चम्मच ताजे पुदीने का रस मिलाकर उसे पी जाए इस से गैस की समस्या में तुरंत राहत मिल जाएगी।


                 


4. सेब का सिरका:

सेब के सिरके की दो चम्मच गुनगुने पानी में मिलाकर पीने से गैस में तुरंत राहत मिल जाती है।

 









5. आंवला:

जैसे आंवला खट्टा होता है, लेकिन एसिडिटी के घरेलू उपचार के रूप में यह बहुत शानदार है। फौरन राहत के लिए 2 चम्मच आंवला जूस या सूखा हुआ आंवला पाउडर और दो चम्मच पिसी हुई मिश्री ले लें और दोनों को पानी में मिलाकर पी जाएं।


                       

6. दही:

अपने रोजमर्रा के आहार में मट्ठा और दही शामिल कर लें। ताजे खीरे का रायता एसिडिटी का बेहतरीन उपचार हैं।

                 

7. पानी:

खूब पानी पीएं क्योंकि इससे न सिर्फ पाचन में मदद मिलती है बल्कि शरीर से टॉक्सिन भी फ्लशआउट हो जाते हैं।


                 


8. हरी सब्जियां:

यह सुनिश्चित कर लें कि आप खूब सारी हरी पत्तेदार सब्जियां और अंकुरित अनाज खाएं। ये विटामिन बी और ई का बेहतरीन स्रोत हैं। ये शरीर से एसिडिटी को बाहर निकाल लेते हैं।


                


 9. टमाटर:

कैल्शियम, फास्फोरस व विटामिन-सी भरपूर टमाटर शरीर से जीवाणुओं को बाहर निकालने में मदद करता है। एसिडिटी में टमाटर खाने से लाभ मिलता है। इसका नियमित सेवन एसिडिटी से लंबे समय तक राहत दिलाता है। स्‍वाद में खट्टा होने के बावजूद टमाटर शरीर में क्षार की मात्रा बढ़ाता है। इसीलिए इसके सेवन से एसिडिटी नहीं बढ़ती।

 

10. संतरा:

संतरे में मौजूद फ्रक्टोज, डेक्स्ट्रोज, खनिज एवं विटामिन शरीर में पहुंचते ही ऊर्जा प्रदान करने लगते हैं। संतरे का नियमित सेवन एसिडिटी से राहत पाने का उत्तम उपाय है।

इसके लिए एक गिलास संतरे के रस में सेंधा नमक डालें अब थोडा – सा जीरा लें, और उसे भुन लें, अब जीरे को संतरे के रस में डालकर मिला लें और इस रस का सेवन करें संतरे के रस को पीने से आपके पेट की एसिडिटी में आराम मिलेगा


                 

11. पपीता:

पपीता पचने में आसान है। इससे आमाशय तथा आंत संबंधी विकारों में बहुत लाभ मिलता है। पपीता कब्ज, गैस, एसिडिटी व कफ जैसे रोगों में लाभकारी होता है।



                 

12. अमरूद:

अमरूद कब्ज और एसिडिटी दोनों के लिए लाभकारी है। इसमें प्रचुर मात्रा में विटामिन, फाइबर व मिनरल होते हैं। फाइबरन की अधिकता के कारण यह कब्‍ज दूर करने में सहायक होता है।


                 


13. जामुन:

जामुन को दवा के तौर पर खाया जा सकता है। पेट के रोगों में जामुन का सेवन काफी लाभकारी होता है। खाली पेट जामुन खाने से गैस व एसिडिटी की समस्या से निजात मिलती है।


                 

14. तुलसी के पत्तो का सेवन:

तुलसी के कुछ पत्ते लेकर उन्हें पानी में उबाल लें, अब उस पानी को छान लें तथा उसे गुनगुना होने दें अब इसमें शहद मिलकर पिएं इसके अलावा कुछ तुलसी के पत्ते प्रतिदिन चबा कर खाएं तुलसी के पत्ते आपको तुरंत एसिडिटी से राहत दे सकते हैं


                     

15. दालचीनी का सेवन:

दालचीनी पाचन शक्ति के लिए बेहद अच्छा माना जाता है दालचीनी एक प्राकृतिक एंटासिड है जो और गैस को दूर रखती है एक कप पानी में आधा चम्मच दालीचीनी पाउडर डालें और इसे उबाल लें, इस उबले हुए पानी को एक दिन में दो से तीन बार पिएं ऐसा करने से एसिडिटी की समस्या दूर होने लगेगी

                            


16. छाछ का सेवन:

छाछ यानि मट्ठा में पेट की अम्लता को संतुलित करने के लिए लैक्टिक एसिड होता है कुछ मेथी के दाने लेकर उसमे पनि मिलाये तथा इसे पीस लें और इसका पेस्ट बना लें अब इस पेस्ट को एक गिलास छाछ में मिलाकर पिएं ऐसा करने से पेट का दर्द भी ठीक होगा तथा गैस से भी राहत मिलेगी और साथ ही, एसिडिटी को खत्म करने में मदद मिलेगी


                  


17. लौंग का सेवन:

लौंग हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत गुणकारी है लौंग खाने से पेट में हाइड्रोक्लोरिक एसिड की मात्रा बढ़ जाती है जिससे पेट की अम्लता कम होती है और एसिडिटी से राहत मिलती है प्रतिदिन खाने के बाद दो से तीन लौंग को मुंह में रखकर हल्का हल्का चबाकर चूसें, यह प्रक्रिया करने से एसिडिटी से छुटकारा मिलता है

                 


18. जीरा का सेवन:

जीरा एक बहुत ही आसान उपाय है जो एसिडिटी को कम करता है, साथ ही पाचन शक्ति को बढ़ाकर पेट दर्द से भी राहत देता है। थोड़ा जीरा लेकर उसके भून लें और इसका पाउडर बना दें, इस पाउडर को खाना खाने के बाद एक गिलास पानी में मिलाकर पिएं, यह करने से एसिडिटी की समस्या को काम किया जा सकता है

               

19. अदरक का सेवन:

अदरक में अनेक पोष्टिक गुण पाए जाते है अदरक में पेट की अम्लता से लड़ने में सक्षम होता है जो एसिडिटी से राहत देते हैं प्रतिदिन खाने के बाद अदरक का एक छोटा टुकड़ा मुंह में रखकर चबाएं या फिर एक कप पानी में अदरक को पीसकर डालें और उबालें, इस पानी को छान ले और इस पानी को पी ले इसके सेवन करने से एसिडिटी से राहत मिलती है। पेट की गैस को दूर करने के लिए अदरक तथा पुदीने का रस बहुत ही लाभकारी होता हैं अदरक और पुदीने के रस की बराबर मात्रा लेंतथा इसका सेवन करें पुदीने के रस और अदरक के रस का सेवन दिन में चार बार करें पेट की एसिडिटी जल्दी ही खत्म हो जाएगी अदरक के रस के साथ बराबर मात्रा में शहद को मिलाकर पीने से भी पेट की एसिडिटी खत्म हो जाती हैं  इन दोनों का सेवन करने से पेट की एसिडिटी में आराम मिलता है


               

 

20. केले का सेवन:

 केलों को खाने से हमारे शरीर की हड्डियाँ मजबूत होती हैं पेट की गैस से राहत पाने के लिए दो – चार दिनों तक दो केले को खाकर दूध पी लें दूध के साथ केलो का सेवन करने से जल्दी ही आपके पेट को गैस से राहत मिलेगी

 



    आयुर्वेद से  सम्बंधित  लाभ की जानकारी के लिये Ayurveda for Healthy Living के  साथ जुड़े।



Comments

Popular posts from this blog

What We Need to Eat to Control High Blood Pressure

Migraine

Health benefit of Mint/Pudina