Grey/White Hair : Reasons and Home Remedy


वैसे देखा जाये तो बढ़ती उम्र के साथ-साथ बालो का सफ़ेद होना आम बात हैं। लेकिन समय से पहले सफ़ेद हो जाना एक प्रकार का रोग हैं। जब यह रोग किसी व्यक्ति को हो जाता हैं तो दिनों दिन सफ़ेद होने लगते हैं। बालो का सफ़ेद होना एक चिंता का विषय हैं और विशेषकर महिलाओ के लिए। यदि बाल समय से पहले सफ़ेद हो जाते हैं तो व्यक्ति की चेहरे की सुंदरता अच्छी नहीं लगती। इसलिए बालो के सफ़ेद होने पर इसका इलाज प्राकृतिक चिकित्सा से किया जा सकता हैं।    

 



बालो के सफ़ेद होने के कारन :-

1. असंतुलित भोजन तथा भोजन में विटामिन बी, लौह तत्व, तांबा  और आयोडीन की कमी होने के कारन बाल सफ़ेद हो जाते हैं। 

2. सिर की सही तरीके से सफाई न करने के कारन भी व्यक्ति के बाल सफ़ेद होने लगते हैं। 

3. मानशिक चिंता करने के कारन भी बाल सफ़ेद होने लगते हैं। 

4. कई प्रकार के रोग जैसे-साइनस, पुरानी कब्ज,रक्त का सही संचार न होना आदि के कारन सफ़ेद हो जाते हैं।

5. कई रसायनयुक्त शैम्पू, साबुन तेल, तेलों का उपयोग करने के कारन भी बाल सफ़ेद हो सकते हैं। 

6. अच्छी या पूरी नींद न लेने के कारन बाल सफ़ेद हो सकते हैं। 

7. बालो को सही तरीके से पोषण न मिलने के कारन भी बाल सफ़ेद हो सकते हैं। 

8. अधिक क्रोध, चिंता और श्रम करने पर उत्पन्न हुई गर्मी और पित्त सिर की नाड़ियो तक पहुंचकर बालो को रुखा सूखा तथा सफ़ेद कर देती हैं। 

9. अनियमित खान पान तथा दूषित आचार-विचार के कारन भी बाल सफ़ेद हो सकते हैं। 

बालो के सफ़ेद होने पर प्राकृतिक चिकित्सा से उपचार :-

1. इस रोग का उपचार करने के लिए सबसे पहले रोगी व्यक्ति को संतुलित भोजन, फल, सलाद, अंकुरित भोजन, हरी सब्जिया का सेवन करना चाहिए।

2. रोगी को गाजर, पालक, आंवले का रस अधिक मात्रा में पीना चाहिए। 

3. सफ़ेद बालो से बचने के लिए बादाम तथा अखरोट का सेवन अधिक मात्रा में करनी चाहिए। 

4. गाय का घी खाने में प्रयोग करने से व्यक्ति के बाल जल्दी सफ़ेद नहीं होते तथा सफ़ेद बालो की समस्या भी दूर हो जाती हैं। 

5. आवला, ब्राह्मी, तथा भृंगराज को आपस में मिलाकर पीस लिया था। फिर इस मिश्रण को लोहे की कड़ाही में फूलने के लिए रख दें। सुबह के समय इसको मसलकर लेप बना लें। फिर इसके बाद 15 मिनट तक इसे बालो में लगे रहने दें फिर धो लें। इसे सप्ताह में 2 बार करने से बाल सफ़ेद होना बंद होकर कुदरती काले हो जाते है

6. गुड़हल के फूल तथा पुदीना की पत्तिया को एकसाथ पीसकर थोड़े से पानी में मिलाकर लेप बना लें। फिर इस लेप को अपने बालो पे सप्ताह में २ बार कम से कम आधे घंटे के लिए लगाएं। ऐसा करने से सफ़ेद बाल काले होने लगते हैं। 

7. चुकंदर के पत्तो को लगभग 80 मिलीलीटर रस सरसो के 150 मिलीलीटर तेल में मिलकर आग पर पकाए। फिर जब पत्तो का रस सुख जाये, तो आग से उतार लें। फिर इसे ठंडा करके बोतल में भर लें इस तेल से प्रतिदिन सिर की मालिश करने पे बाल झड़ना रुक जाता हैं और समय से पहले बाल सफ़ेद नहीं होता। इससे बालो के कई प्रकार के समस्या भी दूर होते हैं। 

8. चुकंदर के पत्तो लगभग 80 मिलीलीटर रस सरसो के 150 मिलीलीटर तेल में मिलाकर आग पर पकाये। फिर जब पत्तो का रस सुख जाए, तो आग से उतार लें। इसे ठंडा करके छानकर बोतल में भर लें। इस तेल को प्रतिदिन सर की मालिश करने से बाल झड़ना रुक जाते हैं। और समय से पहले सफ़ेद नहीं होते हैं। इससे बालो की कई प्रकार की समस्याओ भी दूर हो जाती है। 

9. बादाम के तेल तथा आवले के रस बराबर मात्रा में मिला लें। इस तेल को रात को सोते समय सर की मालिश से बाल सफ़ेद होना बंद हो जाता हैं। 

10. रात को तुलसी के पत्तो को पीसकर इसमें आंवले का चूर्ण मिलकर रात भर भिगने के लिए रख दें। सुबह के समय इस पानी को छान कर इससे सर धो लें। ऐसा करने से कुछ ही दिनों में सफ़ेद बाल कम होने। 

11. आंवले के चूर्ण को निम्बू रस में मिलकर लगाने से बाल काले, घने, मजबूत हो जाते हैं। 

12. बालो को सफ़ेद होने से रोकने के लिए सबसे पहले व्यक्ति को मानशिक दबाब तथा चिंता को को दूर करना चाहिए। और फिर इसका उपचार प्राकृतिक तरीके से करना चाहिए। 

13. कई प्रकार के योगासन जैसे- सर्वांगासन, मत्यस्यासन, शवासन, योगनिंद्रा प्रतिदिन करने से व्यक्ति को बहोत अधिक लाभ मिलता हैं। और बालो का सफ़ेद होना भी कम होने लगता हैं। 

14. सबसे पहले एक स्टील का का बर्तन लें लें। इसके बाद इसमें 1 लीटर नारियल का तेल, 100 ग्राम आंवला, रीठा, शिकाकाई पाउडर, 1 बड़ा चम्मच मेहँदी, 2 चम्मच रत्नजोत पाउडर को मिलकर सूर्य की रोशनी में कम से कम 1 सप्ताह तक रखे। फिर इसके बाद धीमी आंच पर उबाले तथा उबलने के बाद इसको छानकर कपूर मिलाकर बोतल में भर कर रख दे और लगते समय निम्बू र का रस भी मिला सकते हैं। इससे बाल लम्बे घने और काले होंगे। 

15. आधा किलो सूखे आंवले को कूटकर साफ कर लें तथा इसके बाद मुलेठी को कूटकर आपस में मिला लें फिर इसमें 8 गुना पानी मिलाकर किसी बर्तन में फूलने के लिए छोड़ दें। फिर सुबह इसे धीमी आंच पर उबलने के लिए रख दें। इस मिश्रण को तब तक गरम कीजिये जब तक पानी आधा ना हो जाएँ। फिर इसे आग पर से उतार लें और इसे अच्छी तरह से मिलाकर छान लें। इसके बाद फिर से इस मिश्रण को तेल में मिलाकर आग पर गर्म करें तथा इसे तब तक गर्म करें जब तक कि इसका सारा पानी जल न जाये। इसके बाद इसे आग से उतार लें और इसमें इच्छानुसर सुगन्ध तथा रंग मिलाकर किसी बोतल में भर लें। इसके बाद प्रतिदिन इस तेल को बालों पर लगाएं। इस तेल को लगाने से सिर का दर्द, बालों का सफेद होना, बालों का झड़ना रुक जाता है तथा रोज इसके उपयोग से बाल लम्बे, घने तथा काले हो जाते हैं। इस तेल से सिर की खुश्की भी दूर हो जाती है।



         आयुर्वेद से  सम्बंधित  जानकारीयो के लिये Ayurveda for Healthy Living के  साथ जुड़े।                                 


Comments

Popular posts from this blog

What We Need to Eat to Control High Blood Pressure

Migraine

Health benefit of Mint/Pudina