10 Amazing Health Benefits of Garlic

लहसुन खाने के अनेक फायदे है। आयुर्वेद में तो लहसुन को औषधि माना गया है। कहा जाता है कि किसी न किसी रूप में लहसुन को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। लेकिन सुबह-सवेरे खाली पेट लहसुन खाने के बहुत फायदे होते है। आइए जानते हैं।



1. हाई बीपी से छुटकारा

लहसुन खाने से हाई बीपी में आराम मिलता है। दरअसल लहसुन ब्‍लड सर्कुलेशन को कंट्रोल करने में काफी मददगार है। हाई बीपी की समस्‍या से जूझ रहे लोगों को रोजाना लहसुन खाने की सलाह दी जाती है।




2. पेट की बीमारियां छूमंतर

पेट से जुड़ी बीमारियों जैसे डायरिया और कब्‍ज की रोकथाम में लहसुन बेहद उपयोगी है। पानी उबालकर उसमें लहसुन की कलियां डाल लें। खाली पेट इस पानी को पीने से डायरिया और कब्‍ज से आराम मिलेगा।

 



3. दिल रहेगा सेहतमंद

लहसुन दिल से संबंधित समस्याओं को भी दूर करता है। लहसुन खाने से खून का जमाव नहीं होता है और हार्ट अटैक होने का खतरा कम हो जाता है।

4. डाइजेशन होगा बेहतर

खाली पेट लहसुन की कलियां चबाने से आपका डाइजेशन अच्‍छा रहता है और भूख भी खुलती है।

 



5. यौन-क्रिया की शक्ति बढाता है

लहसून की 2-3 कलियां कच्ची चबाकर खाने से सेक्स पावर बढता है। यह हमारे शरीर की रोगों से लडने की ताकत बढाता है। इसके उपयोग से नाडीमंडल तंदुरस्त रहता है जिससे अधिक सेक्स के बावजूद थकावट मेहसूस नहीं होती है। लहसुन के नियमित उपयोग से स्वस्थ शुक्राणुओं का उत्पादन होता है। भोजन में भी लहसुन शामिल करे



6. सर्दी-खांसी में राहत

लहसुन खाने से सर्दी-जुकाम, खांसी, अस्‍थमा, निमोनिया, ब्रोंकाइटिस के इलाज में फायदा है।

7. आंखों के लिये हितकर

लहसुन की २-३ कुली रोज चबाकर खाना आंखों के लिये हितकर है। यह हमारे नेत्रों के लेंस को स्वच्छ करती है।

8. गैस के लिये बेहतरीन इलाज

लहसुन भी गैस की समस्याओं को ठीक करने का एक बेहतरीन इलाज है। लहसुन को पीस लें तथा इसके साथ काली मिर्च के बीज, धनिया और जीरा मिश्रित करके उबाल लें। इसे कुछ मिनट तक उबाल लें और फिर इससे रस निकाल लें। अब इस मिश्रण को कमरे के तापमान तक आने दें और इसके बाद इसे पी लें। इस मिश्रण का सेवन दिन में दो बार करने से आपको काफी बेहतर परिणाम मिलेगा।

 

9. दाद में राहत

 लहसुन में एक रसायन, 0.6% एज़ीन युक्त एक जेल, एक सप्ताह के लिए प्रतिदिन दो बार लगाने से दाद के इलाज के लिए फंगसरोधी दवा के रूप में प्रभावी लगता है।




10. प्रोस्टेट कैंसर (Prostate cancer) होने का खतरा कम 

प्रोस्टेट कैंसर (Prostate cancer)  जो रोजाना एक लौंग खाते हैं, उन्हें प्रोस्टेट कैंसर होने का खतरा 50% कम होता है। इसके अलावा, जनसंख्या अनुसंधान से पता चलता है कि लहसुन खाने से प्रोस्टेट कैंसर के विकास के जोखिम में कमी आ सकती है। लेकिन अन्य शोध बताते हैं कि लहसुन खाने से पुरुषों में प्रोस्टेट कैंसर का खतरा नहीं होता है।

 

आयुर्वेद से  सम्बंधित  लाभ की जानकारी के लिये Ayurveda for Healthy Living के  साथ जुड़े।

 

Comments

Popular posts from this blog

Benefits of Aloe Vera

About Ayurveda and some benefit from it

Ayurveda can Help to Lead a Healthy and Pure Life